Monday, April 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal एमपी नगर के बालाजी टॉवर में लगी भीषण आग

भोपाल। शहर के एमपी नगर झोन 1 में स्थित बालाजी टॉवर की सबसे ऊपरी मंजिल में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने कई दफ्तरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद करीब एक दर्जन दमकल मौके पर पहुंच गई थी।

आग को बुझाने की कोशिश चल रही है, लेकिन अभी उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बारिश के बाद भी इमारत से आग की लपटे उठती रहीं। लोगों को डर है कि यह आग आस-पास न फैल जाए। सूचना मिलने के बाद इमारत में स्थित दफ्तरों के मालिक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। इलाके में बिजली भी बंद कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply