Sunday, April 19, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी में जिला स्तरीय एबेकस प्रतियोगिता का आयोजन, 100 बच्चों ने दिखाया गणितीय कौशल

कटनी में जिला स्तरीय एबेकस प्रतियोगिता का आयोजन, 100 बच्चों ने दिखाया गणितीय कौश

 

कटनी। फर्स्ट स्टेप एबेकस अकेडमी, कटनी द्वारा जिला स्तरीय एबेकस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता फर्स्ट स्टेप नर्सरी एंड प्ले स्कूल, हाउसिंग बोर्ड में आयोजित हुई, जिसमें शहर के करीब 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के आयोजन में यूसीमास कटनी की फ्रेंचाइजी श्रीमती निधि जैन एवं हाउसिंग बोर्ड की फ्रेंचाइजी श्रीमती नीतू लालवानी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीतू लालवानी एवं श्रीमती निधि जैन द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी गणना क्षमता, मानसिक कौशल एवं एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी विधा एवं हुनर से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शीतल साहनी, शीतल सियाल, डा ऊषा पांडे एवं प्रीति नागोसी की उपस्थित रही, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि