Sunday, April 19, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी,सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी,सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदे

 

कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को बुधवार रात्रि कटनी जिला भाजपा कार्यालय में सांसद वीडी शर्मा की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि “देश की मातृ शक्ति को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी मिलना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।” उन्होंने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

संबोधन के उपरांत सांसद वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री के वक्तव्य का हवाला देते हुए कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को “सुधार विरोधी पार्टी” बताया है, जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक नीतिगत फैसलों के मार्ग में बार-बार बाधा बनती रही है।

 

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जनधन योजना, आधार, डिजिटल भुगतान प्रणाली, महिला सशक्तिकरण के प्रयास, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण तथा ट्रिपल तलाक कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया। इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस ने समर्थन देने के बजाय विरोध का रास्ता अपनाया।

उन्होंने आगे कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे अहम विषयों पर भी कांग्रेस का रुख सकारात्मक नहीं रहा है। प्रधानमंत्री के अनुसार, कांग्रेस की राजनीति का तरीका फैसलों को “लटकाने, अटकाने और भ्रम फैलाने” पर आधारित रहा है।

सांसद वीडी शर्मा ने ‘नारी शक्ति वंदन’ के अंतर्गत महिला आरक्षण विधेयक पर भी विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से इस महत्वपूर्ण बिल को पारित होने से रोकने का प्रयास किया गया, जो महिलाओं के अधिकारों के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की मातृ शक्ति इसका जवाब समय आने पर अवश्य देगी। कांग्रेस और सहयोगी विपक्ष ने मातृ शक्ति के अधिकारों के हनन का पाप किया है।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, सुरेश सोनी, अम्बरीष वर्मा, आशीष गुप्ता बाबा, मनीष दुबे, भावना सिंह, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, ऋचा गेलानी, शमीम बानो, बीना बैनर्जी, शकुंतला गौतम, पार्वती तामिया, रजत जैन, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप उपाध्याय, अनुराग त्रिसोलिया, अभिषेक शर्मा, अक्षय श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, सौरभ दुबे, हर्ष पांडे पारस जैन, आशु पटवा, अभिषेक विश्वकर्मा, कुशल मिश्रा, अरशिव सेन, शिवम मिश्रा देवांश श्रीवास्तव, सचिन निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि