Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

Firecracker Factory Blast Tamil Nadu: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 23 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Firecracker Factory Blast Tamil Nadu: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 23 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। Virudhunagar (तमिलनाडु) में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Firecracker Factory Blast Tamil Nadu: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 23 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि