Betul News : जीजा-साली ने खाया जहर, साली की मौत, बहन ने किये चौंकाने वाले खुलासे

बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) के मुलताई (Multai) नगर में एक सनसनी घटना सामने आई है। जिसमे एक युवक और एक युवती जो रिश्ते में जीजा-साली है, दोनों ने नगर के फारेस्ट रेस्ट हाउस के पास दोहपर में जहर खा लिया। जिसके बाद युवक की पत्नी ने डायल 100 को सुचना दी।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके से दोनों को उठा कर मुलताई अस्पताल लाई। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गयी। वहीं युवक को गंभीर अवस्था मे बैतूल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 25 साल का विजेंद्र पवार मुलताई में किराए से रह रहा था। दो दिन पहले ही उसके चाचा ससुर की बेटी संतोषी जो उसके रिश्ते में उसकी साली लगती थी। वह उसके घर आई हुई थी। शुक्रवार को दोनों पुलिस को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले। डॉक्टर को बताया कि दोनों ने सल्फास की गोलियां खाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस दोनों के जहर खाने के कारणों का पता लगा रही है।

युवक की पत्नी मीना पंवार ने बताया कि मेरी बहन के साथ मेरे पति ने सल्फास की गोलियां खा ली। लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। सल्फास की गोलियां खाने से पहले मेरे पति ने मुझे फोन लगाया था और उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे बचा लो। जिसके बाद मैं दौड़ती हुई 1 घंटे तक जंगल में भटकती रही। जिसके बाद ये दोनों मुझे मिले।

मृतका की बहन मीना ने आगे बताया कि संतोषी ने भाग कर लव मैरिज की थी। और वह अपने ससुराल हरदा से झगड़ा करके यहां आई थी। संतोषी ने मुझे बताया था कि वह घर से बहुत परेशान है। और उसके घर पर उसका झगड़ा हुआ था। और घरवाले उसे आत्महत्या करने का दबाव बना रहे थे। मेरे पति से संतोषी सारी बातें शेयर करती थी। लेकिन ने एक साथ जहर क्यों खाया है इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

पिता ने 12 वर्ष की उम्र में किया शोषण
मृतका की बहन ने आगे एक बड़ा खुलासा करते बताया कि संतोषी के पिता द्वारा उसके साथ 12 वर्ष की आयु से दुष्कर्म किया जा रहा था। उसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद वह बहुत परेशान थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version