बालों में लगाने के लिए घर पर ही बना सुंदर और कलरफुल स्क्रंचीज जो आपके बालों की को देगा अलग ही लुक
आजकल बालों में लगाने वाली स्क्रंचीज बहुत ट्रेंड में हैं। महिलाएं अब रबर बैंड की जगह स्क्रंचीज का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करती हैं। इसका कारण यह है कि ये बालों पर काफी खूबसूरत लगती हैं साथ ही इसे इस्तेमाल करने से बाल भी कम टूटते हैं।
वैसे तो बाजार में कई कलरफुल स्क्रंचीज आसानी से मिल जाते हैं पर आप चाहें तो घर पर रखे सामानों के साथ भी स्क्रंची बना सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के कि किन तरीकों से आप घर पर अपने लिए स्क्रंचीज तैयार सकती हैं। यही नहीं गिफ्ट देने के लिए भी स्क्रंची एक अच्छा ऑप्शन है, इसलिए आप इसे बनाकर किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
बालों में लगाने के लिए घर पर ही बना सुंदर और कलरफुल स्क्रंचीज जो आपके बालों की को देगा अलग ही लुक
पुरानी कुर्तियों से बनाएं स्क्रंचीज-
scruchies idea
आपके घर पर ऐसी कई पुरानी कुर्तियांरखी होंगी जिन्हें अब आप नहीं पहनती हैं। आप चाहें तो उन पुरानी कुर्तियों की मदद से भी अपने लिए स्क्रंचीज तैयार कर सकती हैं।
सामान-
पुरानी कुर्ती का कपड़ा – 56 सेंटीमीटर
सुई- 1
कैंची- 1
धागा- 1
इलास्टिक- 6 मिलीमीटर
बनाने का तरीका-
सबसे पहले कुर्ती के कपड़े को स्केल से नाप कर 51 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा काट लें।
फिर कपड़े को उल्टी तरफ से फोल्ड करके लंबाई वाले हिस्से की तरफ सिल लें।
सिलाई करने के बाद सेफ्टी पिन की मदद से कपड़े को सीधा कर लें।
इसके बाद पिन की मदद से ही कपड़े के अंदर इलास्टिक डालें, साथ ही इसके दोनों छोरों को आपस में जोड़कर सिल दें।
अंत में कपड़े के आखिरी छोर को भी सुई और धागे की मदद से सिल दें।
इन आसान स्टेप्स के साथ आपका स्क्रंची तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो ऐसी कई सारी मैचिंग कलर की स्क्रंचीज बना सकती हैं।
पुराने रबर बैंड की मदद से बनाएं स्क्रंचीज-
hand made scrunchies
आपके पास कई सिंपल से रबर बैंड्स भी रखे होंगे, जिनका अब आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती होंगी आप ऐसे रबर बैंड्स की मदद से भी बड़ी आसानी से अपने लिए स्क्रंचीज तैयार कर सकती हैं।
बालों में लगाने के लिए घर पर ही बना सुंदर और कलरफुल स्क्रंचीज जो आपके बालों की को देगा अलग ही लुक
सामान-
रबर बैंड- 1
पुराना कपड़ा- 55 सेंटीमीटर
कैंची- 1
सुई -1
धागा- कपड़े का मैचिंग
बनाने का तरीका-
सबसे पहले कपड़े को लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से काट लें। फिर रबर बैंड को कपड़े की मदद से चारों तरफ कवर कर लें।
इसके बाद सिलाई मशीन या सुई और धागे की मदद से, कपड़े के किनारों को अच्छे से सिल दें।
आखिर में कपड़े के दोनों छोर को आपस में मिलाकर सिल दें।
इन आसान तरीकों से आपकी रबर स्क्रंची तैयार हो जाएगी।
