Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान

bank holiday

Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान

न्यूज डेस्क: अगर अगस्त के महीने में आपका बैंक की शाखा (Bank Branch) जाकर चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट या कोई भी जरूरी वित्तीय काम निपटाने का प्लान है, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, ओणम और ईद-ए-मिलाद जैसे त्योहारों के अलावा साप्‍ताहिक अवकाश के कारण देश भर के बैंक अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बंद रहेंगे।

 वीकेंड्स की छुट्टियां (Weekend Holidays List)

अगस्त 2026 में कुल 7 छुट्टियां वीकेंड्स की वजह से रहेंगी:

  • साप्ताहिक रविवार (5 दिन): 2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त।

  • दूसरा और चौथा शनिवार (2 दिन): 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) और 22 अगस्त (चौथा शनिवार)।

अगस्त 2026 में त्योहारों और विशेष अवसरों पर बैंक अवकाश

राज्यवार क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण निम्नलिखित तारीखों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:

दिनांकअवसर/त्योहारप्रभावित राज्य / क्षेत्र
4 अगस्तकेर पूजात्रिपुरा
8 अगस्ततेन्दोंग ल्हो रम फाटसिक्किम
13 अगस्तदेशभक्त दिवसमणिपुर
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस (Independence Day)पूरे देश में
19 अगस्तमहाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंतीत्रिपुरा
25 अगस्तमिलाद-उन-नबी / पहला ओणम / मिलाद-इ-शरीफकेरल और आंध्र प्रदेश
26 अगस्तईद-ए-मिलाद / बारावफात / थिरुवोणममहाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, यूपी, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड
28 अगस्तरक्षाबंधन / पांग-लहाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंतीगुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, यूपी, केरल और हिमाचल प्रदेश
इसे भी पढ़ें-  बिना तोड़-फोड़ दूर होंगे घर के वास्तु दोष-बस सही दिशा और आकार में लगा दें एक 'आईना', जानें अचूक उपाय

चालू रहेंगी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के बावजूद ये सभी सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी:

  • UPI (PhonePe, Google Pay, Paytm आदि)

  • नेट बैंकिंग (Net Banking) और मोबाइल बैंकिंग

  • ATM से कैश निकासी

सलाह: यदि आपको ड्राफ्ट बनाने, नया खाता खुलवाने या कोई ऐसा काम कराना है जो केवल बैंक अधिकारी ही कर सकते हैं, तो ऊपर दी गई लिस्ट देखकर ही बैंक के लिए घर से निकलें।

ना सड़क है, ना स्कूल भवन- सतना में 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्र, प्रशासन के आश्वासन पर टूटा अनशन