Site icon Yashbharat.com

बजरंग दल का हल्ला बोल…विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल करेगा अनिश्चितकालीन धरना एवं उग्र प्रदर्शन कलेक्टर कार्यालय में होगा हल्लाबोल मंदिर के सामने शराब दुकान को हटाने का होगा प्रयास

IMG 20260331 WA0107

 

बजरंग दल का हल्ला बोल…विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल करेगा अनिश्चितकालीन धरना एवं उग्र प्रदर्शनकलेक्टर कार्यालय कटनी में होगा हल्लाबोल मंदिर के सामने शराब दुकान को हटाने का होगा प्रया

कटनी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में कल 16 अप्रेल गुरुवार को सुबह 11 बजे से अनिश्चितकालीन धरना एवं उग्र प्रदर्शन होगा ये आंदोलन शहर के बीचोबीच घंटाघर में हनुमान मंदिर के सामने स्थित शराब दुकान को लेकर होने जा रहा है विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस शराब दुकान को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत पत्र दिए गए लेकिन आज दिनांक तक शराब दुकान नहीं हटी हमे सिर्फ और सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है आखिर क्यों हमारी भावनाओं के साथ खेला जा रहा है मंदिर हमारी आस्था के प्रतीक है और इन्हीं आस्था के प्रतीकों के सामने शराब दुकान जैसे कृत्य संचालित हो रहे है जिसके कारण हमारी भावनाएं आहत हो रही है

आपको बता दें कि यह आंदोलन प्रदर्शन 16 अप्रैल को 11 बजे सुबह से प्रारंभ होगा और जब तक शराब दुकान नहीं हटाई जाएगी तब तक ये धरना प्रदर्शन चलता रहेगा प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे ने बताया कि मंदिरों के सामने शराब के दुकान होना अपने आप में एक शर्मनाक कृत्य है प्रशासन को बार बार अवगत कराया गया लेकिन जिम्मेदार अपनी चुप्पी साधे हुए बैठे है इस आंदोलन प्रदर्शन का एक ही लक्ष्य है कि घंटाघर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने से शराब दुकान प्रभाव से हटाई जाए नहीं तो ये प्रदर्शन आंदोलन अनिश्चितकालीन होगा l

Exit mobile version