Site icon Yashbharat.com

बहोरीबंद पुलिस ने आरोपियो के विरुध्द एनडीपीएस एक्ट एवं तीन आरोपियो के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही

IMG 20250304 WA0043

बहोरीबंद पुलिस ने आरोपियो के विरुध्द एनडीपीएस एक्ट एवं तीन आरोपियो के विरुध्द आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाह

कटनी-पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा नशीले पदार्थों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक डा. श्री संतोष डहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय स्लीमनाबाद श्री प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा द्वारा दिनांक 03/03/25 से 04/03/25 तक हुमराही स्टाफ के साथ अभियान चलाकर दिनांक 03/03/25 को वाहन चेकिंग के दौरान रुपनाथ रोड ग्राम पङरिया में एक्टिवा नं. MP21 ZA 3446 को चैक करने पर वाहन चालक सुशील पिता रामकृपाल पाण्डे उम्र 55 साल नि ग्राम सिमरिया थाना वि.गढ जिला कटनी अपनी गाङी मे पीछे मोहम्म्द खान पिता जब्बार खान उम्र 32 साल नि ग्राम टीकर थाना वि.गढ जिला कटनी को बैठाये जाता मिला जिन्हे चैक करने पर एक्टिवा मे पीछे बैठा मोहम्मद खान अपने हाथ मे एक सफेद रंग के थैला के अंदर 01 किलो 360 ग्राम मादक पदार्थ गांजा रखे पाया गया। तब मोहम्मद खान के कब्जे से अवैध रुप से रखे 01 किलो 360 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 15000 रुपये तथा एक मोबाईल कीमती 10000 रुपये तथा वाहन चालक सुशील पाण्डे के कब्जे से मादक पदार्थ परिवहन मे प्रयुक्त की गई एक्टिवा नं. MP21 ZA 3446 कीमती 100000 रुपये का जप्त कर आरोपियो के विरुध्द 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा आज दिनांक 04/03/25 को 1. सीताराम पटेल पिता सुखलाल पटेल उम्र 40 साल नि नयागांव के कब्जे से 17 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर तथा 2. संतोष पिता गोरेलाल गडारी उम्र 35 साल निवासी ग्राम बचैया के कब्जे से 05 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर 3. मनोज लोधी पिता मारु सिंह लोधी उम्र 50 साल नि.उमरधा के कब्जे से 21 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब जप्त कर तीनो आरोपियो के विरुध्द धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

भूमिकाः- उक्त कार्यवाही कार्यवाहक निग्री सुरेन्द्र शर्मा, सउनि अजय सिंह बैस, मोनेन्द्र सिंह, अनुराग पाठक, आर. दीपक, कोमल, धीरज की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version