मुंबई: मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) की दूसरी शादी को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और बॉलीवुड के गलियारों में जो सस्पेंस बना हुआ था, वो अब पूरी तरह खत्म हो गया है। कुछ दिनों पहले इंटरनेट पर दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जिसके बाद हर कोई यही पूछ रहा था कि क्या बादशाह ने सच में गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा ली है?Badshah Second Marriage: सोशल मीडिया पर जीरो-इंटरेक्शन-बादशाह संग शादी पर ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं,’फॉलो क्यों नहीं करते, ये जवाब पतिदेव देंगे’
अब इन तमाम कयासों, सवालों और अफवाहों पर खुद दुल्हन यानी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने ताला लगा दिया है। ईशा ने दुनिया के सामने आधिकारिक तौर पर यह ऐलान कर दिया है कि वह रैपर बादशाह की पत्नी हैं।
‘Q&A’ सेशन में ईशा ने दिया बेबाक जवाब- ‘हां, मैं शादीशुदा हूं’
कई दिनों की चुप्पी के बाद ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ एक ‘सवाल-जवाब’ (Questions & Answers) का सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे बादशाह को लेकर कई सीधे और तीखे सवाल पूछे, जिनका एक्ट्रेस ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया:
-
शादी का कबूलनामा: एक यूजर ने सीधे शब्दों में पूछा— “क्या आप रैपर बादशाह के साथ शादीशुदा हैं?” इसके जवाब में ईशा ने बिना किसी झिझक के लिखा, “हां, मैं शादीशुदा हूं।” खास बात यह रही कि इस जवाब के साथ उन्होंने खुद बादशाह को भी टैग किया।
-
तस्वीर न पोस्ट करने पर दिया करारा जवाब: जब एक अन्य यूजर ने सवाल दागा कि “अगर बादशाह आपके पति हैं, तो आपने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक भी फोटो क्यों नहीं डाली?” तो ईशा ने बोलती बंद करते हुए एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी। इस फोटो में ईशा ग्रीन आउटफिट पहने हुए बादशाह की गोद में बैठी हैं और उन्हें गले लगाती नजर आ रही हैं।
एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते? ईशा ने ‘पतिदेव’ के सिर मढ़ा दोष
इस खुलासे के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई। एक यूजर ने नोटिस किया और पूछा कि “अगर आप दोनों पति-पत्नी हैं, तो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते?”
इस सवाल का स्क्रीनशॉट लेकर ईशा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “सच कहूं तो मेरे पति को ये सारे जवाब देने चाहिए। पति देव… दर्शकों के कई सवाल हैं, प्लीज अपनी सहूलियत के अनुसार जल्द से जल्द इनके जवाब दें।” ईशा के इस मजाकिया रिप्लाई से साफ हो गया कि दोनों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर ‘जीरो-इंटरेक्शन पॉलिसी’ (Zero-Interaction Policy) अपना रखी है, ताकि पर्सनल लाइफ लाइमलाइट से दूर रहे।
सादगी से हुई थी शादी, लाल जोड़े में सजी थीं ईशा आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ईशा रिखी की मां ने सोशल मीडिया पर गलती से या अनजाने में शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दी थीं, जो तुरंत वायरल हो गईं। तस्वीरें गवाह थीं कि यह शादी बेहद सादगी भरे अंदाज में परिवार के बीच हुई थी। शादी में ईशा रिखी ने लाल रंग का खूबसूरत जोड़ा पहना था, वहीं बादशाह बेज कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए थे। अब ईशा के इस बड़े कुबूलनामे के बाद फैंस इस जोड़ी को जमकर बधाइयां दे रहे हैं।