मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल अमाड़ी में वन्यजीव एवं सर्प संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सर्प मित्र एवं जीव जंतु प्रेमी अमिता ने विधायर्थियों को किया जागरूक
मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल अमाड़ी में वन्यजीव एवं सर्प संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सर्प मित्र एवं जीव जंतु प्रेमी अमिता ने विधायर्थियों को किया जागरू
कटनी। मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल, अमाड़ी (हाई स्कूल) में विद्यार्थियों को वन्यजीव एवं सर्प संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “जीव-जंतु एवं सर्प संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्प मित्र एवं जीव-जंतु प्रेमी अमिता श्रीवास ने विद्यार्थियों को सांपों के महत्व, उनके संरक्षण तथा वन्यजीवों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि अधिकांश सांप जहरीले नहीं होते और वे खेतों में चूहों जैसे हानिकारक जीवों को नियंत्रित कर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी सांप को देखकर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय विशेषज्ञों को सूचना दें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सर्पों से जुड़ी भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर निराकरण किया गया तथा वन्यजीव संरक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जीव-जंतुओं की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय संस्थापक नीरज गुप्ता द्वारा बताया गया कि मॉर्निंग ग्लोरी स्कूल अमाड़ी में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार के शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।