अमेरिका से तनाव के बीच ईरान के दक्षिणी बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट की खबर, हमला किसने किया, यह अभी स्पष्ट नहीं

Gujarat Trainer Aircraft Crash: गुजरात के मेहसाणा में प्रशिक्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

ईरान के दक्षिणी बंदरगाह बंदर अब्बास में शनिवार को एक विस्फोट हुआ। ईरानी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि विस्फोट किसने किया और किस कारण किया गया।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह अटकल कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) को एक नौसेना कमांडर को विस्फोट में निशाना बनाया गया ‘पूरी तरह से झूठी’ है।

ईरानी मीडिया ने कहा कि विस्फोट की जांच की जा रही है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी। तुरंत टिप्पणी के लिए ईरानी अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका।

बंदर अब्बास से गुजरता है दुनिया का 20 फीसदी तेल
बंदर अब्बास होरमुज की खाड़ी पर स्थित है, जो ईरान और ओमान के बीच एक अहम जलमार्ग है। दुनिया में जो तेल समुद्र के जरिए भेजा जाता है, उसका लगभग 20 फीसदी इसी बंदरगाह से होकर गुजरता है।

अमेरिका से तनाव के बीच हुआ धमाका
यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है, जब हाल के विरोध प्रदर्शनों पर सख्ती कार्रवाई के बाद तेहरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इसके अलावा, ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी पश्चिमी देश चिंतित हैं।

इसे भी पढ़ें-  खातेगांव TI मर्डर केस में बड़ा खुलासा: बोगस लाइसेंस, बेनामी पेट्रोल पंप और गुजरात तक फैले तार, ऐसे चकमा दे रहे थे शराब माफिया!