katni

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: दूसरे दिन होगा माता महालक्ष्मी पूजन | कटनी

कटनी। अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के अंतर्गत अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में कटनी में शनिवार, 3 अक्टूबर को द्वितीय दिवस पर कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी का पूजन, हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026

कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से मालवीय गंज स्थित अग्रवाल भवन (धर्मशाला) में आयोजित होगा। आयोजन में समाज के सभी अग्र बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

आयोजक मंडल ने सभी समाजजनों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Back to top button