Modi: संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने लिया आडवाणी व जोशी का आशीर्वाद, एनडीए ने किया सरकार बनाने का दावा

07 06 2024 nda modi 7 june 8 202467 15041

केंद्र में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया। इसके बाद मोदी, पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। वहीं, एनडीए के बड़े नेता राष्ट्रपति भवन गए और सरकार गठन का दावा पेश कर दिया।

इससे पहले संसद भवन में एनडीए संसदीय की बैठक हुई। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में बैठक आरंभ हुई। पहले राजनाथ सिंह ने संसदीय दल के नेता के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। फिर अमित शाह और नितिन गडकरी के साथ ही नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत तमाम बड़े नेताओं ने इसका समर्थन किया। प्रस्ताव पारित होते ही नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुन लिए गए।

 

संविधान सदन में हुई इस बैठक में नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता, एनडीए संसदीय दल का नेता और लोकसभा का नेता चुना गया है। अब एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  सूरत: सचिन के उन पाटिया इलाके में खुले गोदाम में रखे वेस्टेज कपड़ों में लगी विकराल आग; कई किलोमीटर दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार, 6 स्टेशनों से पहुंचीं 9 दमकल गाड़ियां

इस बीच, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने साफ कर दिया है कि नरेंद्र मोदी 9 जून को शाम 5 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि अभी स्थान तय नहीं हुआ है। इससे पहले अटकलें थीं कि राष्ट्रपति 8 या 9 जून को शपथ ग्रहण की अनुमति दे सकती हैं।

NDA Parliamentary Party Meeting LIVE Updates

 

क्‍या बोले पीएम मोदी?

 

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लने कहा कि एनडीए को 22 राज्यों में लोगों ने चुनकर सेवा करने का मौका दिया है। हमारा अलायंस भारत की आत्मा का एक प्रतिबिंब है। उन्‍होंने कहा कि जहां आदिवासियों की संख्या ज्यादा है, ऐसे 10 में से 7 राज्यों में एनडीए सेवा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत आवश्यक है, लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत बहुत जरूरी होता है।

पीएम ने कहा, एनडीए सरकार में हम अगले 10 साल में गुड गवर्नेंस, क्वालिटी ऑफ लाइफ और जनता जनार्दन की नई भागीदारी का नया अध्याय लिखेंगे और विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-  सरकारी स्कूल की छात्रा के आत्मविश्वास ने जीता कलेक्टर का दिल- अंग्रेजी में दिया फर्राटेदार परिचय तो तालियों से गूंज उठी क्लास; कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चों से किया सीधा संवाद

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि यह एनडीए की महाविजय है।

नरेंद्र मोदी के नाम के प्रस्ताव का समर्थन करते समय टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने उनकी खूब तारीफ की। नायडू ने कहा, मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि 3 महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने उसी भावना के साथ शुरुआत की और उसी भावना के साथ समाप्त किया। आंध्र प्रदेश में हमने 3 सार्वजनिक बैठकें और 1 बड़ी रैली की और इससे आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर आया।

नायडू ने आगे कहा, हम भाग्यशाली हैं, क्योंकि हमारे पास मोदी जैसा नेता है। मोदी के नेतृत्व भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा। हम गरीबी को मिटाएंगे।

वीडियो: अमित शाह ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा, लोकसभा चुनाव दोबारा जीतने के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा के नेता, बीजेपी और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी का नाम प्रस्तावित किया है। मैं इसका तहे दिल से समर्थन करता हूं।