Site icon Yashbharat.com

38वर्षों तक विभाग की सेवा उपरांत शिक्षक गणेश शंकर गर्ग हुए सेवानिवृत,स्टाप और विद्यार्थियों की आँखे हुईं नम

IMG 20250802 WA0097

38वर्षों तक विभाग की सेवा उपरांत शिक्षक गणेश शंकर गर्ग हुए सेवानिवृत,स्टाप और विद्यार्थियों की आँखे हुईं न

कटनी /शासकीय प्राथमिक शाला पोंड़ी से सेवा निवृत्त हुए,सहायक शिक्षक गणेश शंकर गर्ग का सेवा सम्मान कार्यक्रम पोंड़ी स्थित एकीकृत माध्यमिक आश्रम शाला में भव्यता पूर्वक आयोजित हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चमन लाल आनंद और विशिष्ट अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ भाजपा नेता पं.रामचंद्र तिवारी,अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संस्थापक पं. सरमन तिवारी,जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी,बी.आर.सी.द्वय कटनी मनोज गौतम,व ढ़ीमरखेड़ा, प्रेम कोरी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आनन कोरी, बीजेपी के पूर्व मीडिया प्रभारी हरिशंकर गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, महापौर प्रीती संजीव सूरी, वरिष्ठ शिक्षक सुरेश पाण्डेय, विकलांग बल के प्रांतीय संरक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ के शिवकुमार सोलंकी तथा आभार श्रीमती पूजा राय द्वारा किया गया. आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन वक्ताओं ने जहाँ एक ओर सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक की तमाम खूबियों की जमकर तारीफ करते हुए, उन्हें नवनिहालों का सच्चा रहनुमा और पथ प्रदर्शक बताये,वहीं उनसे प्रभावित जिले के शिक्षकों द्वारा उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और शिक्षकों के हित संरक्षण हेतु सदैव तत्पर रहने वाला शिक्षक-नेतृत्व की संज्ञा से नवाजे.गौरतलब है, कि जिले के जरूतमंद शिक्षकों की हर छोटी -बड़ी समस्याओं के निराकरण में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाला शिक्षक संघ का ये निर्विवाद प्रतिनिधि रहे हैं, ये सदैव शिक्षकों का साथ पूरी ईमानदारी से देकर उनके लिये संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते रहे. इस अवसर पर उनके समस्त परिजनों के आलवा उनके चाहने वालों का अच्छा खासा सैलाब कार्यक्रम स्थल पर फूल माला, गुलदस्ता और साल श्रीफल से उनका सम्मान करते देखा गया.सेवानिवृत्त उपरांत उनकी कमी हमेशा खलने की बात का जिक्र करते हुए, उनके स्टाप के शिक्षकों द्वारा उनसे आवश्यकता पड़ने पर हमेशा उनका मार्गदर्शनऔर सलाह देने का अनुरोध किया गया.इस अवसर पर श्री गर्ग द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावाकों के नेत्रों में उनके प्रति विशेष स्नेहऔर अश्रुधारा को देखकर क्षेत्रीय सरपंच विजय सिंह बघेल के विशेष अनुरोध पर एक वर्ष तक अपनी अध्यापकीय सेवा विद्यालय को बिल्कुल मुफ्त प्रदान करने पर अपनी सार्वजानिक सहमति प्रदान किये.इस अवसर पर जिले के सभी मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीयों में सर्व श्र अनिल पाण्डेय, ओमप्रकाश सोनी, प्रमोद गर्ग,चंद्र किशोर श्रीवास्तव, आशीष उरमलिया, एस. के.सिंह,बलबीर सिंह, उपेंद्र सिंह,मनीष दीक्षित, अर्जुन कोल,तत्सम चतुर्वेदी, रवि सिंह,सनद कुमार गर्ग, विनोद खँपारिया,के.पी.यादव,अनिल खँपरिया संतोष सोनी,श्रीमती पुष्पाखरे, रामकिशोर शर्मा,वीरेंद्र गौतम,गौरा कोरी, गंगाराम शर्मा,मीना चक्रवर्ती,रत्ना कुशवाहा, के. पी. यादव,मनोज गर्ग.रमाशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, रोहित तिवारी, ममता नायक, सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारीयों और जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही.

Exit mobile version