सावन के प्रथम सोमवार पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान मे गरिमामय आत्मीय समारोह आयोजित
सावन के प्रथम सोमवार पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान मे गरिमामय आत्मीय समारोह आयोजित
कटनी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में गरिमामय एवं आत्मीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र, श्रीफल, मोतियों की माला एवं कलम भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का रोली-तिलक लगाकर सम्मान किया गया।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम, रामजी तिवारी, डी.आर. रजक, पूर्व शासकीय अधिवक्ता राजकुमार उरमलिया, सनत परौहा एवं महमूद खान सहित अनेक वरिष्ठ विधिज्ञ उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष संतु परौहा, कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे, सचिव राजकुमार तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य नानक देवनी, समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, अधिवक्ता रेणु सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय सहित अन्य अधिवक्ताओं ने किया।
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. निगम एवं डी.आर. रजक ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जिस आत्मीयता, श्रद्धा और सम्मान के साथ सम्मानित किया गया, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का विषय है। वक्ताओं ने इस आयोजन के लिए अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी की सराहना करते हुए उनके इस प्रयास को सामाजिक एवं पारिवारिक संस्कारों को सुदृढ़ करने वाला बताया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं, महिला अधिवक्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. शर्मा, विष्णु पटेल, अरुण खरे, मीडिया प्रभारी अंगद कुशवाहा, मोहन निषाद, दुष्यंत गुप्ता, उमाकांत पटेल, हाईकोर्ट जबलपुर के अधिवक्ता अजय वीरभद्र माली, सुजीत द्विवेदी, आयुष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए इस समारोह ने वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।