Site icon Yashbharat.com

अयोध्या में रामायण थीम पर बनेंगे 6 प्रवेश द्वार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

ram mandir ayodhya

अयोध्या में रामायण थीम पर बनेंगे 6 प्रवेश द्वार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं।  योगी सरकार, प्रभु श्रीराम की राजधानी और सनातन सप्त पुरियों में विख्यात अयोध्या धाम में पर्यटक सुविधाओं में इजाफा करने जा रही है. अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को उत्तम पर्यटक सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनाने की तैयारी है. श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुण और जटायु द्वारों का गेट कॉम्प्लेक्स के रूप में निर्माण होगा. इन सभी 6 प्रवेश द्वार के पास फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, ईवी चार्जिंग स्टेशन होगा।

एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण में 500 प्रतिभागी कर रहे सहभागिता

अयोध्या में रामायण थीम पर बनेंगे 6 प्रवेश द्वार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

अयोध्या में जिन 6 टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) यानी पर्यटक सुविधा केन्द्रों का निर्माण होना है, उनमें जटायु द्वार पर बनने वाला केन्द्र सबसे बड़ा होगा. अयोध्या में अम्बेडकर नगर रोड पर बनने वाले जटायु द्वार के समीप जिस पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण होना है, उसका प्रसार 5.76 हेक्टेयर में होगा. वहीं, लखनऊ रोड पर बनने वाले श्रीराम द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र परिसर का प्रसार 4.91 हेक्टेयर में होगा।

वहीं गोण्डा रोड पर बनने वाले लक्ष्मण द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का प्रसार 4.5 हेक्टेयर, सुल्तानपुर रोड पर बनने वाले भरत द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का प्रसार 2.04 हेक्टेयर, गोरखपुर रोड पर बनने वाले हनुमान द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का प्रसार 3.59 हेक्टेयर और रायबरेली रोड पर बनने वाले गरुण द्वार पर पर्यटक सुविधा केन्द्र का निर्माण व विकास 4.98 हेक्टेयर प्रसार क्षेत्र में किया जाएगा।

थानेदारों की तैनाती पर डीजीपी का बयान, बोले- भ्रामक बयान न दें माननीय

 

गेट कॉम्प्लेक्स के पास पर्यटक सुविधा केन्द्रों के निर्माण से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा. यहां 3 स्टार, 2 स्टार व बजट होटल, यात्री निवास पर्यटक केन्द्र, पर्यटन कार्यालय, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाएं मिलेंगे.

इसके अलावा टॉयलेट ब्लॉक्स, डब्ल्यूएसटीपी व एसटीपी की स्थापना, पेट्रोल व सीएनजी पंप, एमएलसीपी, बाउंड्री वॉल और ओपन पवेलियन समेत आधुनिक फूड कोर्ट के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

Exit mobile version