Site icon Yashbharat.com

44 पंचायतों को जारी किया जाएगा एपीएल नया राशन कार्ड

rashan katni news new

वेब डेस्‍क। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 44 ग्राम पंचायतों के परिवारों को अंत्योदय योजना के तहत प्राथमिकता श्रेणी में एपीएल नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा। एपीएल राशन कार्ड धारियों को प्रति माह एक सदस्य को 10 किलो दो सदस्य को 20 किलो तीन से अधिक सदस्य को 35 किलो चावल का वितरण किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विश्वनाथ रेडी ने बताया कि सामान्य एपीएल राशन कार्ड जारी करने की विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों में 10 सितंबर से 17 सितंबर तक आवेदन पत्रों का वितरण किया जा रहा है। हितग्राही जिनके नाम से अंत्योदय का कार्ड प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत राशन कार्ड जारी नहीं हुआ है वे शिविर में मुख्य व परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी आधार पर नहीं होने की स्थिति में आधार पंजीयन की पावती या ड्राइविंग लाइसेंस तथा सभी सदस्यों का मतदाता परिचय पत्र की फोटोकापी एवं सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 में शामिल परिवार का एचएल नंबर पासपोर्ट संबंधित ग्राम पंचायत वार्ड में राशन कार्ड पूर्व में गठित टीम के पास कर सकते हैं। आवेदन प्राप्ति के समय शुल्क के रूप में 10 रुपये हितग्राही से लिए जाएंगे यह राशि स्थानीय निकाय द्वारा खाद्य संचनालय द्वारा निर्धारित जमा की जाएगी आवेदन पत्र सत्यापन द्वारा 17 सितंबर तक कार्यालय में प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। उसे भरकर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ उसी स्थान पर जमा किया जाएगा। रेड्डी ने ब्लॉक के एपीएल परिवारों को अपील की है कि वह समय-सीमा पर अपना एपीएल कार्ड के लिए ग्राम पंचायतों में संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version