Site icon Yashbharat.com

वरूण महिला मंडल ने झूलेलाल जन्मोत्सव पर सिंधी व्यंजन प्रतियोगिताओ का
किया आयोजन

कटनी। कटनी नगर की सिंधी समाज की अग्रणी संस्था वरूण मलिा मंडल के तत्वाधान में श्री झूलेलाल जन्मोत्सव (चेट्रीचंड्र) के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन वरूण भवन में किया गया।

हैंडमेड ज्‍वेलरी प्रतियोगिता का आयोजन

2 अप्रैल को सभी सिन्‍धी लडकियों व महिलाओं ने गहने स्‍वयं बनाए व एक से बढकर एक ज्‍वेलरी का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्‍हे महिला मंडल द्वारा उपहार भेंट कर सम्‍मानित भी किया गया।

सिंधी पाक प्रमियोगिता का आयोजन

सिंधी पाक प्रतियोगिता का आयोजन वरूण महिला मंडल द्वारा किया गया । जिसमें स्‍टेप्‍स रखे गए। 20 से 40 वर्ष तक व 40 से 70 वर्ष तक ।

इस प्रतियोगिता में 60 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्‍सा लिया। और सिंधी लजीज व्‍यंजन जैसे सिंघी कडी चावल, सिंधी भोरी, सिंधी पकवान, करेला लडडू आदि बनाकर अपना बेस्‍ट अवार्ड लेने के लिए तत्‍पर दिखी ।

इस प्रतियोगिता का उददेश्‍य सिर्फ और सिर्फ सिंधी भोजन व घर में बनाने के लिए प्रोत्‍साहित करना है। आज के इस नए दौर में जब बच्‍चे पीज्‍जा , बरगर, चाउ, मंचूरियन या मोमो खाना पसंद करते है। ऐसी प्रतियोगिताओं से माताओं को सिंधी व्‍यंजन नए तरीके से बनाने की आदत बनेगी व सिंधत्‍व भोजन कायम रहेगा।

डांस व नाटय मंचन

देश के शहीदो को नमन करने व देश प्रेम से भरपूर नाटक की प्रस्‍तुति दी गई। जिसमें 3 अप्रैल को शाम 6 बजे ज्ञान बढ़ाओ प्रतियोगिता व पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में नाटक (भारतीय सैनिकों को सलाम) का निर्देशन कशिश रोहरा द्वारा किया गया। डांस व नगर के लगभग दो सौ मेधावी छात्र छात्राओं को व पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version