Site icon Yashbharat.com

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा: एक की मौत, दूसरा गंभीर

देर रात शहपुरा में सड़क हादसा
जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात जिले के समीपी शहपुरा थाने के अंतर्गत किसरौंद ग्राम के पास एनएच 12 में एक अज्ञात वाहन चालक ने वाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।
इस संबंध मे शहपुरा पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया कि समीपी ग्राम बिजना निवासी 22 वर्षीय छोटू उर्फ छोटे लाल पिता गेंदा लाल मल्लाह एवं मंजू बर्मन वाइक से सवार होकर किसी काम से कुलोन ग्राम गये हुये थे जब यह दोनों रात 12 बजे के लगभग घर वापस आ रहे थे कि किसरौंद ग्राम के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति से चलाते हुये जबरदस्त टक्कर मार दी इस हुई सड़क दुर्घटना में वाइक में सवार छोटू उर्फ छोटे लाल मल्लाह वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसका साथी 20 वर्षीय मंजू बर्मन वाहन की टक्कर से छिटक कर दूर फिक गया जिससे उसके सिर एवं शरीर के अन्य अगों में गंभीर रूप से चोटें आई इस दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस एवं 108 को दी मौके पर पहुंची 108 द्वारा घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिये मेडिकल में भर्ती कराया गया। वही पुलिस ने छोटू के शव को अपने कब्जे मे लेते हुये प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम के लिये रवाना कर दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version