35 पेटी अवैध शराब जब्त क्राइम ब्रांच और रांझी थाने की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर। चुनाव में शराब का अधिक से अधिक उपयोग होगा। अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने प्रशासन मुस्तैद है, क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्विफ्ट डिजायर एमपी 66 3355 और बिना नंबर की ऑल्टो कार जिसमें 35 पेटी अवैध देसी शराब ढोयी जा रही थी। कार में मौजूद चंद्रशेखर उम्र 24 वर्ष निवासी विजय नगर राजीव सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी भान तलैया कृष्ण कुमार पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर को हिरासत में लिया है पूछताछ जारी है।

↑
Exit mobile version