25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबलपुर आगमन के मद्देनजर आज सुबह पुलिस महानिरीक्षक अनंत कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों की कंट्र्रोल रूम में एक बैैठक ली जिसमें डीआई जी भगवत सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक अमित सिंह,एएसपी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारियों के अलावा जिले के टीआई भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक सभी को सुरक्षा में मुस्तैद रहने को कहा गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत दो डीआईजी सहित 21 राजपत्रित अधिकारी दूसरे जिलों से बुलाए गए हैं। वहीं 1500 जवान पीएम की सुरक्षा में डुमना विमानतल से सभा स्थल तक तैनात रहेंगे। पीएम की सुरक्षा की कमान एसपीजी के मार्गदर्शन में होगी। आई जी सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी होंगे।
आई जी ने ली अधिकारियों की बैठक

