Site icon Yashbharat.com

पाटन मे था निष्क्रिय और लाचार विधायक , क्षेत्र का विकास हुआ अवरुद्ध :अजय विश्नोई

IMG 20181109 142034

जबलपुर। पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म जमा किया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। अजय विश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली हार से मैंने भी सबक लिया है और पाटन की जनता ने भी, क्योंकि पाटन के मतदाताओं को यह एहसास हो गया है कि पिछले चुनाव में उन्होंने लाचार और निष्क्रिय प्रत्याशी को चुना था। निष्क्रिय प्रत्याशी चुनने का परिणाम पाटन विधानसभा ने भुगता है। अब लोगों में विश्वास जाग चुका है कि भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्र को विकास दे सकती है। इन्होंने विश्वास जताया है कि विधानसभा चुनाव में पाटन क्षेत्र से भाजपा भारी मतों के अंतर से होगी।

Exit mobile version