Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpurLatest

अजय विश्नोई एक बार फिर पाटन से भाजपा प्रत्याशी

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर की पाटन विधानसभा से पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। गुरुवार दोपहर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा 32 नामों की लिस्ट जारी की गई, जिसमें अजय विश्नोई को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि अजय विश्नोई ने 2013 विधानसभा चुनाव में भी पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी के विरुद्ध चुनाव लड़ा था जिसमें उनकी हार हुई थी। कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट माने जाने वाली पाटन विधानसभा सीट पर पूर्व में किसी बड़े नाम की अटकलें लगाई जा रही थी जिसमें भाजपा के कद्दावर नेता,दमोह सांसद प्रहलाद पटेल या फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जबलपुर सांसद राकेश सिंह द्वारा चुनाव लड़ने की खबरें आ रही थी लेकिन गुरुवार को भाजपा की जारी लिस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply