कटनी में निकाय-पंचायत उप-निर्वाचन का ऐलान: 8 से मिलेंगे नामांकन पत्र, 29 सितंबर को मतदान

Screenshot 20260907 201212 Google

कटनी में निकाय-पंचायत उप-निर्वाचन का ऐलान: 8 से मिलेंगे नामांकन पत्र, 29 सितंबर को मतदान

कटनी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कटनी जिले में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप-निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 8 सितंबर से निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

चुनाव कार्यक्रम की मुख्य तिथियां

प्रक्रियातिथि / समय
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच)16 सितंबर 2026
नाम वापसी एवं प्रतीक आवंटन18 सितंबर 2026
मतदान की तिथि29 सितंबर 2026
नगरीय निकाय मतदान समयसुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
पंचायतों में मतदान समयसुबह 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक

मतगणना एवं परिणाम घोषणा की समय-सारणी

  • पंच पद: 29 सितंबर को मतदान समाप्त होते ही तुरंत संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना।
  • नगरीय निकाय (वार्ड 41): 3 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:00 बजे से मतगणना व परिणाम।
  • सरपंच एवं जनपद सदस्य: 3 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से विकासखंड मुख्यालयों पर EVM से मतगणना एवं परिणाम।
  • जिला पंचायत सदस्य एवं पंच: 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से परिणामों की घोषणा।

कहां-कहां हो रहे हैं उप-निर्वाचन?

  • नगरपालिक निगम कटनी: वार्ड क्रमांक 41 में पार्षद पद के लिए।
  • जनपद पंचायत बहोरीबंद: ग्राम पंचायत भेड़ा में सरपंच; सलैया कुंआ (वार्ड 8), सिंदुरसी (वार्ड 3), किवलहरा (वार्ड 5) और तिहारी (वार्ड 8) में पंच पद।
  • जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा: ग्राम पंचायत घाना में सरपंच एवं गोपालपुर (वार्ड 8) में पंच पद।
  • जनपद पंचायत बड़वारा: बम्हौरी (वार्ड 2), लुहरवारा (वार्ड 9), कुम्हवारा (वार्ड 10), जगुवा (वार्ड 5), विजौरी (वार्ड 8) और बंदरी (वार्ड 1) में पंच पद।
  • जनपद पंचायत कटनी: बड़खेरा (वार्ड 9) एवं कछगवां जोबा (वार्ड 8) में पंच पद।
  • जनपद पंचायत रीठी: अमगवां (वार्ड 3), ढुढरी (वार्ड 11), देवगांव (वार्ड 2), विरुहुली (वार्ड 10), सुगवां (वार्ड 7) और रैपुरा (वार्ड 11) में पंच पद।
  • जनपद पंचायत विजयराघवगढ़: इटौरा (वार्ड 10), सिजहरा (वार्ड 2) एवं धवैया (वार्ड 3) में पंच पद।
इसे भी पढ़ें-  कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप: वॉशरूम में मिला हाथ से लिखा नोट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सुचारू संचालन हेतु प्रेक्षक एवं अधिकारी नियुक्त

राज्य निर्वाचन आयोग ने कटनी जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए श्री शशि भूषण सिंह (सेवानिवृत्त IAS) को प्रेक्षक नियुक्त किया है (मोबाइल नं. 9425140227)। प्रेक्षक दो चरणों में (14-18 सितंबर एवं 28 सितंबर-3 अक्टूबर) जिले में रहकर गतिविधियों की निगरानी करेंगे। समन्वय के लिए आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल कोटार (मोबाइल नं. 9171229946) को लाईजिनिंग ऑफिसर बनाया गया है।

अन्य प्रमुख समाचार: तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण संपन्न

कटनी के होटल अरिंदम में आयोजित तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हुआ। 5 से 7 सितंबर तक चले इस शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा ने किया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य संवाद और समझाइश के माध्यम से स्थानीय विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना है। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जे.पी. चिडार, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती मृणालिनी सिंह सहित वरिष्ठ प्रशिक्षक मौजूद रहे।