22 जनवरी अयोध्या जी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु कटनी से रवाना हुई दाल और धनिया
22 जनवरी अयोध्या जी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु कटनी से रवाना हुई दाल और धनिया
कटनी।सामाजिक जनों एवम राहर दाल ,चना दाल मिल संघके सहयोग से कटनी नगर से 30 क्विंटल दाल और 18 क्विंटल धनिया, आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण संपर्क महाअभियान के तहत अयोध्या जी प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22जनवरी हेतु रवाना की गई।
उपरोक्त ट्रक श्री संजय इंडस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र बरगवां से अयोध्या जी के लिए रवाना किया गया।
22 जनवरी अयोध्या जी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु कटनी से रवाना हुई दाल और धनिया
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, अभियान के प्रांत सहसंयोजक उमेश मिश्र, विभाग प्रचारक श्रवण जी, अभियान के कटनी जिले के संयोजक अमित कनकने,सह संयोजक राहुल दुबे ,नगर संयोजक अरुण सोनी, हरि सिंह भदोरिया,मनीष सिंह,सुरेश रत्नानी,जुगराज सिंह ने ने झंडी दिखा करके अयोध्या जी हेतु ट्रक को रवाना किया।
उल्लेखनीय की 22 जनवरी की तैयारी हेतु प्रत्येक रामसेवक पूर्ण जोर शोर से लगे हुए हैं 22 तारीख को प्रत्येक मंदिरों में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक ,प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण होगा, हवन भंडारा के पश्चात रात्रि में दीप प्रज्ज्वलन और लाइटिंग के साथ भव्य रूप में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण समाज मनाने वाला है,