Site icon Yashbharat.com

2 बजकर 35 मिनट पर Chandrayaan 3 की श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्चिंग

images 10

Chandrayaan 3 Launch Live।2 बजकर 35 मिनट पर Chandrayaan 3 की श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्चिंग होगी। इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार वह घड़ी आ गई है, जब कुछ ही घंटों बाद चंद्रयान-3 चांद की ओर उड़ान भर देगा।

भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल होगा, जब इतिहास रचने के लिए चांद पर जाएगा। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा।

 

मिशन पर टिकी दुनिया की निगाहें

भारत के चंद्रयान-3 मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। इसरो के वैज्ञानिकों को पूरी उम्मीद है कि चंद्रयान-3 को इस बार पूरी सफलता मिलेगी। चंद्रयान-3 मिशन को सफलता मिल जाती है तो अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए गुरुवार को ही 25.30 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है और वो पल जल्द ही आने वाला है, जब चंद्रयान-3 चांद की ओर रुख करेगा।
Exit mobile version