2 पॉजिटिव के साथ जबलपुर में एक और नया कंटेनमेंट जोन बना, जानिये कहां
जबलपुर, यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला।जबलपुर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव प्रकरणों के मिलने पर गुरुद्वारा राँझी के आसपास के प्रभावित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है ।
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने गुरुद्वारा राँझी के आसपास के प्रभावित क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाने का आदेश आज जारी कर दिया है ।
साइबर सेल में कार्यरत 38 वर्षीय जवान एवं माने गांव निवासी 64 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव
रविवार को दो और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है । इनमें डीआइजी ऑफिस के सामने नेशनल कॉलोनी में निवासी सायबर सेल में कार्यरत 38 साल का पुरुष तथा मानेगाँव पटेल नगर निवासी 64 बर्षीय पुरुष शामिल हैं ।
इन्हें मिलाकर जबलपुर में कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे में कोरोना पॉजिटिव मिले 14 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 787 हो गई है ।
इनमें से आज रविवार को डिस्चार्ज किये गये 22 व्यक्तियों को मिलाकर 479 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं । आज 74 वर्ष के एक व्यक्ति की हुई मृत्यु को मिलाकर कोरोना से मृत व्यक्तियों की संख्या 19 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 289 हो गये हैं ।