Site icon Yashbharat.com

16 हजार को मिलेंगे पीएम आवास योजना में बने मकान

aavas katni

कटनी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी हेतु हितग्राहियों एवं बेंकर्स के वित्तीय समाधान हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे महापौर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारतवासियों के लिये 3 महत्वपूर्ण योजनाएं, अमृत याजना, स्मार्ट सिटी योजना एवं सबको आवास योजना शुरू की गई थी।

योजना के अंतर्गत नगर निगम कटनी सीमान्तर्गत वर्ष 2022 तक निम्न घटकों में 16 हजार 416 हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत बिलहरी मोड़ झिंझरी साईट में 1512 भवन ईडब्ल्यूएस तथा शेष एलआईजी, एमआईजी भवन एवं द्वितीय चरण में प्रेमनगर, पन्नी कालौनी, बसोर मोहल्ला एवं झिंझरी में 2800 भवनों का निर्माण किया जाना है।

जिसके अंतर्गत 1744 भवन ईडब्ल्यूएस तथा शेष एलआईजी भवन बनाने का लक्ष्य है। एएच पी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 3078 हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है।

नगर निगम द्वारा प्रथम चरण में 792 आवास एवं द्वितीय चरण में 1744 आवास कुल 2536 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कर रहा है। एएचपी के प्रथम 1271 हितग्राहियों की सूची का चयन कलेक्टर द्वारा किया गया है, जिन हितग्राहियों द्वारा राशि रूपये 20 हजार जमा कर दी गई है। उनका अंतिम चयन हो गया है। योजना के अंतर्गत 3 पक्ष हितग्राही स्वयं, बैंक एवं नगर निगम होंगे।

मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि आप सभी शसन द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण योजना का अधिक से अधिक लाभ लेवें। चूकि यह योजना संपूर्ण देश में चल रही है इस कारण से योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को भवन मिलनें में थोडा समय जरूर लग सकता है।

आपनें उपस्थित हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी तरह से दलाल अथवा किसी अनाधिकृत व्यक्ति के चक्कर में न पडें। कार्यक्रम में विधायक संदीप जायसवाल, आयुक्त टी एस कुमरे, जियोस सदस्य अनिल खरे, एमआईसी सदस्य सर्जना कंदेले, गुलाब बेन, विजय डब्बू रजक, पार्षद श्रीमती ऋचा गेलानी, शीला सुखदेव चौधरी, केशराम विश्वकर्मा, संजय दुबे, नासिर खान, एल्डरमैन सत्यनारायण तिवारी, पंकज सिक्का, एआरई एस के जैन, जे के गुप्ता, कार्यपालन यंत्री ललितधर द्विवेदी, प्रकाश दुबे, एम एल निगम, सुरेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति रही।

Exit mobile version