Site icon Yashbharat.com

15 जनवरी को CM शिवराज सिंह का कटनी आगमन

IMG 20201125 WA0020

कटनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री का 15 जनवरी को कटनी आगमन प्रस्तावित है। कटनी में मुख्यमंत्री सरकार की उप चुनाव में जीत और स्थिरता के बाद पहली बार आएंगे।

वैसे उनका विस्तृत कार्यक्रम तो फिलहाल तय नहीं है लेकिन सूत्रों के अनुसार सीएम का कैमोर में एक बड़े विकास कार्य के भूमि पूजन के साथ जिले के एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री का विजयराघवगढ़ विधानसभा के कैमोर जाने तथा यहां पर जन सभा का कार्यक्रम हो सकता है। मुख्यमंत्री का करीब 5 दिन का प्रदेश दौरा 13 जनवरी को उज्जैन से शुरू होगा।15 को कटनी के बाद 16 जनवरी को श्री चौहान सतना जाएंगे। वैसे इस पूरे माह में वे 15 नगरीय निकायों के दौरा करेंगे

सीएम शिवराज के फिलहाल आक्रामक रुख के बाद उनके सम्भावित कटनी आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गईं है। भाजपा संगठन भी दौरे को लेकर उत्साहित है।

Exit mobile version