ग्वालियर । यदि त्यौहारी सीजन में आपका भी कहीं ट्रेन से यात्रा पर जाने का प्रोग्राम है तो पहले इंक्वायरी से अपनी ट्रेन का टाइम जरूर कंफर्म कर लें, क्योंकि 15 अगस्त से ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने वाला है। ऐसे में कहीं यह न हो कि आप घर पर बैठे रह जाएं और ट्रेन निकल जाए। नया टाइम टेबल 14 एवं 15 अगस्त की दरम्यानी रात 12 बजे से लागू होगा। हालांकि झांसी मंडल को अभी नया टाइम टेबल प्राप्त नहीं हुआ है। रेलवे के नए टाइम टेबल में कई ट्रेनों का समय बदला जाना तय है, जिसकी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी डाली जाएगी।
आईआरसीटी ने पहले से ही यात्रियों को अलर्ट करना शुरू कर दिया है। इसके तहत जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे हैं, उनको मैसेज भेजा जा रहा है कि 15 अगस्त से टाइम टेबल चेंज होना है, इसलिए यात्री इंक्वायरी से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर पता कर लें। खास बात यह है कि रेलवे की नई समय सारणी लागू होने में केवल 5 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक झांसी मंडल को नया टाइम टेबल प्राप्त नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक जिन ट्रेनों के स्टॉपेज किसी स्टेशन पर 5 से 10 मिनट के हैं, उनका समय घटाया जाएगा, जिससे ट्रेन समय पर गंतव्य पर पहुंच सकेगी
यात्रियों को टिकट लेने में होगी आसानी, तत्काल टिकट भी 15 मिनट पहले मिलने लगेंगे –
रेल यात्रियों को टिकट लेने में आसानी हो इसलिए शहर में जगह-जगह टिकट सुविधा केंद्र खोले गए हैं। इनका संचालन निजी हाथों में होता है और कुछ अतिरिक्त शुल्क देकर यात्री यहां से आरक्षित टिकट खरीद सकते हैं। अब ये केंद्र सुबह साढ़े आठ बजे की जगह सवा आठ बजे खुल जाएंगे। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट लेने में आसानी होगी। रेल आरक्षण केंद्र तो सुबह आठ बजे खुल जाते हैं, लेकिन सुविधा केंद्र में सुबह साढ़े आठ बजे से ही टिकट की बिक्री शुरू होती है। आधे घंटे देरी से टिकट मिलने की वजह से कई बार यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलता है। इसे लेकर टिकट सुविधा केंद्र चलाने वालों ने रेल प्रशासन से शिकायत की थी।
उनका कहना था कि देर से टिकट मिलने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनकी शिकायत पर रेल प्रशासन ने टिकट सुविधा केंद्र सुबह सवा आठ बजे से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है। इन केंद्रों से तत्काल टिकट भी पहले की तुलना में 15 मिनट पहले मिलने लगेंगे। इसे लेकर रेलवे बोर्ड ने क्रिस को सॉफ्टवेयर में बदलाव करने को कहा है। टिकट सुविधा केंद्र से स्लीपर श्रेणी का टिकट लेने पर 20 रुपए और वातानुकूलित श्रेणी के टिकट के लिए 30 रुपए अतिरिक्त देने पड़ते हैं।
-
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर -
रविवार को नगर के 6 स्थलों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण,केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ -
तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के तत्वाधान में हुआ विशाल आयोजन -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज -
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात -
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत‘ गांधी जयंती के सुअवसर पर सायना स्कूल में चौदहवां मैराथन रन फॅार ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का संदेश लेकर दौडे़ बच्चे एवं युवा -
अग्रसेन जयंती के द्वितीय दिवस महालक्ष्मी पूजन, महिलाओ ने क़ी सभी के सुख-समृद्धि की कामना -
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल -
ब्रेकिंग -कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग -
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी -
एड्स जागरूकता को लेकर कार्यशाला, विद्यार्थियों ने जाना बचाव का महत्व -
सेवा सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुषमा श्रीवास्तव व प्राध्यापक डॉ. सुमन पुरवार का सम्मान -
गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, किशोर की मौत -
अवकाश दिवस में भी बकाया जलकर पर छूट का नागरिक उठा रहे भरपूर लाभ,सुभाष चौक शिविर सहित निगम एवं जोन कार्यालयों के कैश काउंटर खुले -
कुठला थाने में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले व्यक्ति की मौत चोरी के मामले में बेटे के जेल जाने और पत्नी को आरोपी बनाए जाने से था नाराज -
झाड़ियों में छिपाकर रखा था 558 पाव शराब का जखीरा नाबालिग के कब्जे से 104 लीटर अवैध देशी शराब जब्त, कीमत करीब 50 हजार रुपये -
स्वच्छता और नशामुक्ति का संकल्प लेकर मनाई गांधी-शास्त्री जयंती ,एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश -
स्वच्छ भारत दिवस के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम -
3 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण राजस्व, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई -
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन
