jabalpur

15वां महर्षि पत्रकारिता सम्मान समारोह 12 को

जबलपुर। विश्व के 214 देशों में वैदिक संस्कृति व भावातीत ध्यान के प्रणेता नर्मदा की माटी के गौरवपुत्र महर्षि महेश योगी के जन्म दिवस 12 जनवरी को 15वां महर्षि पत्रकारिता समान समारोह गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। इस वर्ष महर्षि के जन्म शतादी वर्ष पर होने वाला समारोह शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है।

महर्षि संस्थान के संस्थापक व आयोजन समिति के संयोजक जादूर एसके निगम ने बताया कि शतादी वर्ष में महर्षि की साधना स्थली मां नर्मदा के किसी एक तट का नामकरण महर्षि महेश योगी के नाम किए जाने का प्रस्ताव महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले से किया गया है।

साथ ही भारत सरकार के  संचार मंत्रालय को महर्षि महेश योगी केनाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए पत्र भेजा गया है। पत्रकारिता पुरस्कार चयन समिति के मनीष गुप्ता, डॉ. पंकज शुला, वीके सिन्हा, प्रतुल श्रीवास्तव सकारात्मक पत्रकारिता से समाज को दिशा देने ऊर्जावान पत्रकारों के नाम पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। आयोजन समिति के अनूप वर्मा, अरविंद राजपूत, विजय जायसवाल, अशोक ओबेरॉय, अविनाश दीक्षित ने ये जानकारी दी।

Leave a Reply

Back to top button