Site icon Yashbharat.com

1 November Karwa Chouth: करवा चौथ, राशि और जन्मतिथि के अनुसार कौन सा रंग पहनें, चुनावी करवा का रंग होगा खास

karwa chouth

karwa chouth

1 November Karwa Chouth: करवा चौथ, राशि और जन्मतिथि के अनुसार कौन सा रंग पहनें  कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात्रि 9:31 बजे से लगेगी जो अगले दिन एक नवंबर को रात्रि 9:20 मिनट तक रहेगी। चंद्रोदय रात्रि 8:05 बजे होगा। करवा चौथ का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा।

अखंड सौभाग्य और सुख समृद्धि की कामना से सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निराजल व्रत रखेंगी। चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर भगवान गणेश की पूजा के साथ ही व्रत का विधान पूर्ण होगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत और पूजन होगा। व्रत के दिन महिलाएं नव परिधान व आभूषण धारण करके पूजा अर्चना करती हैं।

 

ज्योतिषविद विमल जैन ने बताया कि कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात्रि 9:31 बजे से लगेगी जो अगले दिन एक नवंबर को रात्रि 9:20 मिनट तक रहेगी। चंद्रोदय रात्रि 8:05 बजे होगा। करवा चौथ का व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा।

सुहागिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं कार्तिकेय जी की पूजा अर्चना करतीं हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत को पूर्ण करती हैं।

व्रत के दिन महिलाएं नव परिधान व आभूषण धारण करतीं हैं। पूजा में सोना, चांदी, पीतल या मिट्टी का करवा होना चाहिए। लोहा और अल्यूमीनियम का करवा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चंद्र उदय होने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं उनकी पूजा करती हैं। चंद्रमा को चलनी से देखकर उनकी आरती उतारती हैं।

जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन

1, 10, 19, 28- लाल, गुलाबी, नारंगी
2, 11, 29-सफेद और क्रीम

3, 12, 21, 30-पीला या सुनहला पीला

4, 13, 22, 31-चमकीला एवं मिश्रित चटकीला रंग
5,14, 23- चमकीला सफेल व सफेद

7, 16, 25-चमकीला या मिश्रित रंग

8, 17, 26-नीला व भूरा रंग

9, 18, 27-लाल, गुलाबी, नारंगी
राशि के अनुसार करें परिधान धारण

करवा चौथ पर राशि के अनुसार परिधान धारण करने से सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

मेष- लाल, गुलाबी एवं नारंगी
वृषभ- सफेद व क्रीम

मिथुन- हरा व फिरोजी
कर्क-सफेद व क्रीम

सिंह- केसरिया, लाल व गुलाबी
कन्या- हरा व फिरोजी

तुला-सफेद व हल्का नीला
वृश्चिक-नारंगी, लाल व गुलाबी

धनु-पीला व सुनहरा
मकर व कुंभ- भूरा, स्लेटी व ग्रे

मीन-पीला व सुनहरा

Exit mobile version