Site icon Yashbharat.com

होली के बीच जबलपुर के बस स्टैंड में बस में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मची सनसनी

images 45

जबलपुर। जबलपुर में होली के बीच दीनदयाल बस स्टैंड में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। इस संबंध में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दीनदयाल बस स्टैंड के पास खड़ी बस के समीप से गुजर रहे थे, तभी वहां पर अजीब तरह की स्मेल आ रही थी।

जिसके बाद बस के पास जाकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बस के अंदर पड़ी हुई थी, अज्ञात व्यक्ति की लाश फूल चुकी थी।

इस संबंध में पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात मृतक व्यक्ति की तलाश में जुट गई है कि मृतक कौन है, अभी फिलहाल में मृतक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वही पुलिस मृतक के मृत होने के संबंध की भी जानकारी जुटा रही है, ताकि मृतक की जानकारी हासिल की जा सके।

Exit mobile version