Site icon Yashbharat.com

हेल्थ सप्लीमेंट से ठीक हो सकती हैं बीमारियां

Medicine

 अमेरिका के चिकित्सक बेलेटीनो बोटी ने बताया कैसे बचें रोगों से

अमेरिका हो या भारत बीमार व्यक्ति हमेशा विशेषज्ञ चिकित्सकों से ही इलाज कराना पसंद करते है। आज कल हेल्थ सप्लीमेंट का युग है। इसकी मदद से कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

अमेरिका को कायरोप्रैक्टिस फिजिशयन डॉ. बेलेटीनो बोटी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही। डॉ. बोटी ने कहा कि अच्छे चिकित्सकों की देखरेख में इलाज के परिणाम भी अच्छे आते हैं। आज कल हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में मोटापे, मधुमेह एवं ब्लडप्रेशर जैसी समस्याओं से पीड़ित है। इसका इलाज सप्लीमेंट की मदद से हो सकता है। भोपाल पहुंचने पर स्काइलिमिट के संचालक हरेश मेहता, राजेश कटियार, डॉ. जसवीर कौर एवं डॉ. गिरीजेश सक्सेना ने उनका स्वागत किया। श्री मेहता ने पत्रकारों को बताया कि खानपान के तौर तरीकों में बदलाव के कारण ही बीमारियां पैर पसार रही हैं। सुदर्शन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरीजों को बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

Exit mobile version