Site icon Yashbharat.com

हाईवा सड़कों पर मचा रहे आतंक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

IMG 20180221 WA0002

जबलपुर। बुधवार को बरेला में हुई दिल दहलाने वाली घटना से सबक लेने की जरूरत है। यदि सबक नहीं लिया गया तो इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति होती रहेगी।

बरेला से सबक ले प्रशासन, अवैध खनन के चलते धमाचौकड़ी

इन दिनों जबलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों खासकर नर्मदा तटों के आसपास के क्षेत्रों में हाईवा व डम्परों की धमाचौकड़ी मची हुई है। जिसके चलते अनेक घटनाएं भी घट रहीं हैं। बुधवार को ही बेलखेड़ा से पावला जाने वाले मार्ग पर अवैध रेत से भरा हुआ डम्पर पलट गया जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आयी लेकिन मामला अवैध रेत का होने के चलते उसे दबा दिया गया। इसके अलावा आज भी बेलगाम हाईवा ने बेलखेड़ा के पास एक ट्रेक्टर को उड़ा दिया जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटें आयीं हैं। इसके अलावा पूर्व में भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं लेकिन अवैध रेत और राजनैतिक दबाव के चलते मामले को दबा दिया जाता है।
ट्रेक्टर के उड़े परखच्चे
जिले के समीपी बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में एक हाईवा चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ट्रेक्टर को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया इस हुये सड़क हादसे में ट्रेक्टर मे सवार चार मजदूरों में से को दो गंभीर रूप से चोटें आने के कारण उनको उपचार के लिये जबलपुर मेडिकल रवाना किया गया पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर हाईवा चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
आज सुबह हुई इस घटना के संबंध मे बेलखेड़ा थाने मे पदस्थ एसआई लेखराम सिंह ने बताया कि सुंदरादेही निवासी सर्वेश साहू अपने ट्रेक्टर मे मजदूरों को लेकर खेत जा रहा था उक्त ट्रेक्टर आज सुबह जैंसे ही रजौली किराना के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा की ओर आ रहे हाईवा चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ट्रेक्टर को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे टेक्टर पलट गया जिसमें सवार मजदूरों में से 25 वर्षीय अरबिंद बर्मन पिता सुखदेव बर्मन निवासी कुटरी एवं ओमकार चौधरी पिता प्रकाश चौधरी के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटे आने के कारण पुलिस द्वारा उन्हें उपचार के लिये मेडिकल रवाना किया पुलिस ने घायल पक्ष की रिपोर्ट पर हाईवा चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी है।
कल पलटा था हाईवा
बेलखेड़ा से पावला जाने वाले मार्ग पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यिानी रात एक हाईवा ओवरटेक करने के चक्कर में रोड से नीचे उतरकर पलट गया जिसमें ड्रायवर सहित अन्य लोगों को चोटें आयीं थीं लेकिन डम्पर में अवैध रेत होने के चलते उन्हें चोरी छिपे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं। अवैध खनन और हाईवा की धमाचौकड़ी के चलते बेलखेड़ा के निकट पावला में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने दर्जनभर हाईवा रोक लिए और उनके टायरों की हवा निकाल दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गयी। जानकारी मिलने के पांच घंटे बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा जब तक ग्रामीण वाहनों को रोककर खड़े रहे। पुलिस बल के साथ पहुंची माइनिंग टीम ने भी जब्ती की कार्यवाही की लेकिन माइनिंग अधिकारी भी जिम्मेदारों का नाम लेने से बचते रहे।

Exit mobile version