Site icon Yashbharat.com

हर महीने टीबी के मरीजों को अब मिलेंगे 500 रूपये

Medication Pills and Capsules

Pharmaceuticals Medication

छतरपुर : टीबी मरीजों को स्वास्थ्य विभाग अब 500 रुपए हर महीने देगा, ताकि टीबी से लड़ने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार मिल सके और अपने इलाज के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीबी मरीजों के लिए यह राहत दी जा रही है।

वहीं मरीजों से आवश्यक दस्तावेज लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके खाते में सहायता राशि पहुंचानी शुरू कर दी है, जो बैंक से सामान्य प्रक्रिया के बाद उन्हें मिल जाएगी। जिले में 1 अप्रैल से अब तक कुछ टीवी के मरीज चिह्नित किए हैं। जिनके बैंक खातों में 500 रुपए हर महीने राशि ट्रांसफर करने की कवायद चल रही है।

इस राशि से मरीज न सिर्फ पौष्टिक आहार खरीद सकेगा, बल्कि इलाज के लिए अस्पताल भी आसानी से आ-जा सकेगा। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला क्षय रोग नियंत्रण इकाई से आवश्यक आंकड़े मांगें हैं।

Exit mobile version