स‍िवनी ज‍िले के वन ग्राम कोपीझोला में बाघ ने म‍ह‍ि‍ला को बनाया निवाला

18 12 2020 demo tiger attack seoni

सिवनी। दक्षिण सामान्य वनमंडल के बरघाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनग्राम कोपीझोला में 18 दिसंबर शुक्रवार की दोपहर लकड़ी बिनने जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर मार डाला। हालाकि बाघ ने महिला का शव नहीं खाया। साथ गई अन्य महिलाओं के शोरगुल के बाद महिला के शव को हमलावर बाघ मौके पर छोड़कर जंगल लौट गया। सुदूर अंचल में बसा कोपीझोला गांव बरघाट प्रोजेक्ट व सामान्य वनमंडल के घने जंगल से घिरा हुआ है।

बरघाट रेंजर बीएस सनोड़िया ने बताया कि मृतका की पहचान सोनवती पति मंगल सिंह भलावी (40) कोपीझोला गांव निवासी के रूप में हुई है। गांव के अन्य महिलाओं के साथ मृतका सोनवती भलावी जंगल में जलारू लकड़ी एकत्रित कर रही थी।

दोपहर करीब 3 बजे कम्पाटमेंट क्रमांक 129 में झाड़ियों के बीच मौजूद बाघ ने महिला पर हमला कर दबोच लिया। अन्य महिलाओं ने शोरगुल के बाद बाघ ने महिला सोनवती को मौके पर ही छोड़ दिया, लेकिन तब तक सोनवती की मौके पर मौत हो गई।