katniLatestमध्यप्रदेश

First Time Voters बोले तकनीक में देश आगे बढ़ा, रोजगार सुरक्षा के मुद्दे पर किया मतदान, दोपहर बाद बूथों में भीड़ कम

First Time Voters बोले तकनीक में देश आगे बढ़ा, रोजगार सुरक्षा के मुद्दे पर किया मतदान

कटनी।First Time Voters गर्मी के बावजूद कहीं कहीं मतदान केंद्रों में भीड़ है यह भीड़ युवाओं की ज्यादा है जिनमे भी फर्स्ट टाइम वोटर। 18वीं लोकसभा के लिए मतदान शुरू हो चुका है। जिला प्रशासन की और से शहर और देहात में महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को पिंक और व्हाइट गुब्बारे से सजाया गया। कटनी शहर के विभिन्न बूथों में यशभारत डॉट कॉम ने कुछ फर्स्ट टाइम वोटर्स से बात की ।

IMG 20240426 WA0023

क्या कहा फर्स्ट टाइम वोटर्स ने

देश टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ा है – स्कूल स्थित बूथ पर साध्वी ने मतदान किया। उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाला और कहा कि मुझे एक अलग सी खुशी महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है मैं पहले से जिम्मेदार हो गयी हूं। देश में विकास की गति बढ़ी है। नई टेक्नॉलाजी का समावेश बढ़ा है। तकनीकी बढ़ी है। जो युवाओं के लिए जरुरी है।

सुरक्षा को लेकर दिया वोट कालेज की पहली बार वोट देने वाली सुरभि बताती हैं कि मैंने सुरक्षा को ध्यान में रखकर वोट दिया। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पहले से बढ़ी है। जब हम सुरक्षित रहेंगे तभी कैरियर में भी कुछ कर पाएंगे। इस लिए सुरक्षा बेहद जरुरी है।

मतदान करने के बाद निशा ने बताया कि मैंने पहली बार मतदान किया है। मुझे ऐसा लगता है कि देश सही दिशा में जा रहा है। रोजगार के लिए थोड़ा और कुछ करने की जरुरत है। इसी मुद्दे पर मतदान किया।

दोपहर बाद बाद मतदान केंद्र में भीड़ कम कटनी में शासकीय माध्यमिक शाला छपरवाह का यह नजारा।

IMG 20240426 WA0024 1

Back to top button