#MP Vidhansabha ElectionsFEATUREDLatestPoliticsमध्यप्रदेश

Election 2nd Phase: MP की 6 सहित 13 राज्यों की 88 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा लोकतंत्र का महायज्ञ

Election 2nd Phase MP की 6 सहित 13 राज्यों की 88 सीटों पर सुबह 7 बजे से शुरू होगा लोकतंत्र का महायज्ञ

2nd Phase Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में देश की 88 सीटों सहित मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।

अरूण गोविल-राहुल गांधी VD शर्मा औरकी प्रतिष्ठा दांव पर

एमपी में इस चरण में होशंगाबाद, रीवा, सतना, खजुराहो, दमोह और टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान होगा। 6 सीटों पर 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां एक करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए वोट करेंगे। पहले चरण में हुए कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग का फोकस दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है।

दूसरे चरण में वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल मैदान में हैं। तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर से है। जम्मू लोकसभा सीट से भाजपा के जुगल किशोर का मुकाबला कांग्रेस के रमन भल्ला से है। एमपी प्रदेशअध्यक्ष बीजेपी वीडी शर्मा की खजुराहो सीट पर भी आज मुकाबला है।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2nd Phase Voting LIVE

MP Lok Sabha Election LIVE Voting: होशंगाबाद, रीवा, दमोह और टीकमगढ़ में सीधा मुकाबला

MP Lok Sabha Election LIVE Voting: मध्य प्रदेश की होशंगाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। जबकि, रीवा सीट जातीय समीकरणों में उलझी है। विंध्य की रीवा सीट पर कुछ हद तक बसपा का प्रभाव भी दिखाई पड़ रहा है। एससी के लिए सुरक्षित टीकमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार खटीक आठवीं बार लोकसभा में पहुंचने के लिए संघर्ष में जुटे हैं। दमोह में भाजपा-कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी जातिवाद के सहारे मैदान में हैं।

MP 2nd Phase Chunav LIVE Voting: एमपी में दूसरे चरण की हाई प्रोफाइल सीटों का हाल

MP 2nd Phase Chunav LIVE Voting: मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट सतना में चार बार से सांसद रहे गणेश सिंह त्रिकोणीय संघर्ष में फंस गए हैं। वहीं, कांग्रेस द्वारा आइएनडीआइ गठबंधन को दी गई देश की चर्चित सीट खजुराहो से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनाव मात्र औपचारिकता रह गया है। कांग्रेस- सपा के मैदान से गायब होने के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के सामने अधिक से अधिक मतदान करवाने की चुनौती है।

दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पहले चरण के कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने अपने कर्मियों को लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने इस बार से एक नया प्रयोग भी किया है, उसने शहरी इलाकों की बहुमंजिली इमारतों में वहीं पर मतदान की व्यवस्था की है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, लेकिन अगर समय खत्म होने के बाद भी लोग लाइन में रह जाते हैं तो उनका वोट भी डलवाया जाएगा।

दूसरे चरण में वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल मैदान में हैं। तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर से है। जम्मू लोकसभा सीट से भाजपा के जुगल किशोर का मुकाबला कांग्रेस के रमन भल्ला से है, यहां गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीएपी ने जीएम सरुरी को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय करने का प्रयास किया है। यहां पर कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान

दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होगा, जहां 91 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा।

तीसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर 1,352 प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की लड़ाई में कुल 1,352 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैलीं लोकसभा की 95 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर सबसे अधिक 658 उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, 95 सीटों के लिए 2,963 नामांकन दाखिल किए गए थे। मप्र की बेतूल सीट से आठ उम्मीदवार भी शामिल हैं, जहां दूसरे चरण में ही मतदान होना था, लेकिन प्रत्याशी के निधन के कारण मतदान टाल दिया गया था

Back to top button