Latestमध्यप्रदेश

Todays Weather Breaking आज मतदान दिवस पर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं

Todays Weather Breaking मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है।

मराठवाड़ा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन पांच मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से शुक्रवार-शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

इस दौरान 40 किलोमीटर या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि, सुबह के समय आसमान साफ रहने से दोपहर तक गर्मी के तेवर तीखे बने रहने के भी आसार हैं। इस वजह से शुक्रवार को दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना कम है। मौसम का इस तरह का मिजाज शनिवार को भी बना रह सकता है।

Back to top button