Site icon Yashbharat.com

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 : इंदौर फिर बना नंबर एक, भोपाल रहा नंबर दो

indore safai 2018516 182426 16 05 2018

इंदौर। इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रहा है। पिछले साल की रैंकिंग में भी इन्हीं दोनों शहरों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया था। इस सूची में चंडीगढ़ को तीसरा स्थान मिला है।

https://twitter.com/intent/like?tweet_id=996748407095021573

केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। मंत्री ने अपने ट्वीट में इंदौर और भोपाल के लोगोंं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। पुरी ने ये भी लिखा कि दोनों ही शहरों की जनता ने इस अभियान को जनआंदोलन में बदला और ये सफलता पाई।

इंदौर की ये उपलब्धि इसलिए भी बड़ी है क्योंकि ये सर्वेक्षण देश के 4 हजार शहरों में किया गया और इसके मापदंड काफी कड़े थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर और भोपाल की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी खुशी जाहिर की। सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। सीएम ने इन महानगरों के लोगों को बधाई दी।

https://twitter.com/intent/like?tweet_id=996733316953849858

Exit mobile version