Site icon Yashbharat.com

सौरभ शर्मा को मिला लॉलीपॉप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव बने

Jabalpur bijali

जबलपुर। के बागी होने की कगार पर खड़े और नेताओं के समझाने के बाद मान गए, सौरभ नाटी शर्मा को चुनाव के दौरान ही पद का लॉलीपॉप दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन्हें प्रदेश कांग्रेस का महासचिव पद का दायित्व सौंपा है।विदित हो सौरभ नाटी शर्मा उत्तर मध्य से अपनी मजबूत दावेदारी दे रहे थे, लेकिन अचानक विनय सक्सेना के नाम की घोषणा के पश्चात उनके बागी होने की खबरें आनी शुरू हो गई थी। जिसके लिए इन्होंने तैयारियां करनी भी प्रारंभ कर दी थी। उत्तर मध्य क्षेत्र से धीरज पटेरिया के बागी होने के बाद कांग्रेस नेता का नाम आते ही लोग कयास लगा रहे थे कि इन दोनों नेताओं की भूमिका महज वोट काटने तक ही सीमित रह जाएगी। लेकिन सौरभ नाटी शर्मा के हथियार डाल देने से कांग्रेस का पलड़ा भारी हो गया है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा था की धीरज भाजपा के आला नेताओं के समझाने पर मान जाएंगे, लेकिन धीरज के अटल निश्चय के आगे भाजपा नेताओं की एक नहीं चली। दूसरी तरफ सौरभ के मान जाने पर कांग्रेस पार्टी अपने पूरे दमखम के साथ रण में डटी हुई है।

Exit mobile version