Monday, May 18, 2026
jabalpurLatest

सोमनाथ एक्सप्रेस के एच-1 Ac फर्स्ट में कोच में आग मचा हड़कंप, हादसा टला

जबलपुर/नरसिंहपुर। आशीष शुक्ला सालीचौका स्टेशन पर जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस  के एच 1 ac फर्स्ट में आग लगने की खबर के बाद हड़कंप मच गया समय रहते आग पर काबू पाया गया।

यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया गया कि धुंआ एच 1 एसी फर्स्ट कोच से आ रहा था इस कोच में मात्र 2 लोग थे जो सो रहे थे, जब उन्होंने  कुछ जलने की बू महसूस की तब उन्होंने अफरा-तफरी में अपना कोच चेंज किया एवं गाड़ी को चेन पुलिंग कर सालीचौका रेलवे स्टेशन पर रोका गया।

ट्रेन के सालीचौका स्टेशन पर रुकते ही स्टेशन मास्टर द्वारा अचानक गाड़ी रुक जाने से जानकारी ली गई एवं रेलवे के उच्च अधिकारी एवं  रेलवे पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया। तुरंत नगर परिषद सालीचौका से फायर ब्रिगेड बुलाया गया। आग चकों के पास लगना बताया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम