Site icon Yashbharat.com

सेक्स रैकेट का भंडाफोड: युवती के साथ ऐसे हाल में थे तीन युवक, कमरे में घुसी पुलिस तो हाल देख रह गई हैरान

Honey trep

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला हिंदू नगर में देह व्यापार का रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह दबिश दी। यहां एक मकान में बिहार की युवती के साथ तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। वेश्यावृत्ति का धंधा कराने वाले मकान मालिक सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मकान मालिक की तलाश में जुटी हुई है।

शहर के मोहल्ला हिंदू नगर में एक मकान में संचालित देह व्यापार रैकेट की सूचना पर सीओ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में बनाई टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू कठेरिया ने दबिश दी। पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक स्थिति में मिले रहीश पाल निवासी नगला इंद्रजीत थाना अमांपुर जिला कासगंज, प्रदीप कुमार व जुबैर निवासी गांव फगनौल थाना जैथरा के साथ बिहार की युवती को पकड़ा है।

अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराने वाले मकान मालिक हरवीर सिंह, इसका पुत्र छोटू और पत्नी पुलिस कार्रवाई की भनक लगने से पहले ही फरार हो गए। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस की ओर से सातों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस पूछताछ में देह व्यापार में संलिप्त युवती ने बताया है कि बिहार, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से नाबालिग लड़कियों को लाकर मकान मालिक देह व्यापार का धंधा कराता है। इससे पहले भी एटा जनपद में देह व्यापार के मामले सामने आए हैं।

शहर के मोहल्ला हिंदू नगर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। यहां से बिहार की युवती के साथ तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। मकान मालिक सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, मकान मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है। ओपी सिंह, एएसपी

 

Exit mobile version