कांग्रेस का पोल: सुषमा स्वराज की विफलता बनी, इराक में भारतीयों के मौत कारण

thumb

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए एक पोल में करीब 57 प्रतिशत लोगों ने इराक में हुई भारतीय मौतों के लिए मोदी सरकार की विफलता को मुख्य कारण माना है। यह पोल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कराया था। जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर यह पोल आधारित था। इसमें सुषमा स्वराज की विफलताओं पर पूछा गया है। कांग्रेस के इस पोल में दो ऑप्शन दिए गए थे।

57 फीसदी लोगों ने माना विपफल

कांग्रस ने जो दो आॅप्शन दिया था वो यह था कि इन दोनों में क्या सुषमा स्वराज की विफलता का मुख्य कारण था?, 39 भारतीयों की इराक में मौत या डोकलाम विवाद?। इसमें करीब 57 प्रतिशत लोगों ने इराक में भारतीयों की मौत को सरकार की विफलता माना है। जबकि 43 फीसदी लोगों का कहना है कि डोकलाम विवाद का नहीं सुलझना भी सुषमा स्वराज की बड़ी विफलता है। इसमें 11,418 लोगों ने इस वोटिंग में पहला ऑप्शन चुना है।

 

इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक ट्विटर पर पोल संयोजित किया था। यह पोल उल्टा कांग्रेस पर ही भारी पड़ गया था। इसमें सवाल था कि क्या इराक में 39 भारतीयों की मौत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बड़ी विफलता है? इस पर 76 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा था। इस ट्वीट को सुषमा स्वराज ने भी रीट्वीट किया था।

 

Exit mobile version