सुबह सुबह एक्टिवा में ढुल रही थी शराब

पुलिस ने पीछा कर दबोचा
जबलपुर, मुनप्र। चुनाव के मद्देनजर पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी आए दिन अवैध शराब पकडऩे के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में आज सुबह करीब दस बजे रसल चौक स्थित देशी शराब दुकान से एक एक्टिवा गाड़्ी में तीन पेटी शराब लेकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने शक होने पर पीछा करके दबोच लिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे एमपी 20 एफएल 5968 एक्टिवा गाड़ी में एक युवक शराब लेकर जा रहा था। इसी दौरान एसआई चेतन शर्मा ओर आरक्षक रूपलाल पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। नौदराब्रिज से पीछा करते हुए पुलिस कर्मियों ने आखिरकार शराब ले जाने वाले युवकको बस स्टैण्ड चौकी के पास दबोच लिया। शराब की पेटी में युवक ने काली पन्नी चढ़ाई हुई थी जिससे किसी को शक न हो। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी कि पुलिस की नजर उस पर पड़ गयी और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गये युवक का नाम अन्नू सोनकर बताया गया है जो कि भर्तीपुर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गये युवक के खिलाफ कार्यवाही की।

Exit mobile version