नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में ‘लेफ्ट, राइट, सेंटर’ सब जगह दुष्कर्म हो रहे हैं।
हर छह घंटे में एक लड़की से दुष्कर्म होता है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने देशभर में कहीं भी दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की मीडिया में धुंधली फोटो दिखाने पर भी रोक लगा दी। साथ ही कहा कि यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चे-बच्चियों का इंटरव्यू नहीं किया जाएगा। उनसे सिर्फ पॉक्सो कानून के मुताबिक जांच अधिकारी ही केस के सिलसिले में बात कर सकते हैं। मामले में 14 अगस्त को फिर सुनवाई होगी।
ये टिप्पणियां न्यायमूर्ति मदन बी. लोकुर, दीपक गुप्ता और केएम जोसेफ की पीठ ने बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई के दौरान दिए। मालूम हो कि जस्टिस केएम जोसेफ ने मंगलवार सुबह ही सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ग्रहण की है। कोर्ट ने इस मामले पर स्वयं संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की है।
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि एक साल में 38,947 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं। ये संख्या परेशान करने वाली है। बिहार सरकार को लगाई फटकार कोर्ट ने एनजीओ के बारे में जांच किए बगैर पैसे जारी करने पर बिहार सरकार को भी फटकार लगाई।
बिहार सरकार की ओर से पेश वकील रंजीत कुमार ने कहा कि 26 मई को घटना की सूचना मिली और 30 मई को एफआईआर दर्ज हुई। एक आरोपित को छोड़ सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। एम्स, निम्हांस और टाटा इंस्टीट्यूट (टीआईएसएस) के काउंसलर काउंसलिंग कर रहे हैं। हालांकि टीआईएसएस के वकील ने इससे इन्कार किया।
केंद्र ने कहा, एडवाइजरी जारी की कोर्ट ने जब केंद्र से पूछा कि वह ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए क्या कर रही तो सरकार के वकील ने कहा कि केंद्र ने एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने रिपोर्ट मांगी है, अगर एनजीओ ठीक से काम नहीं कर रहे हैं तो सरकार उन्हें पैसे देना बंद कर देगी और उन्हें बंद भी कर देगी।
एनसीआरबी 2016 डाटा
38,947 : दुष्कर्म के कुल मामले
2,167 : सामूहिक दुष्कर्म के मामले
04 : रोजाना हो रहे दुष्कर्म
मप्र में सर्वाधिक दुष्कर्म
मध्य प्रदेश 4,882
महाराष्ट्र 4,189
उत्तर प्रदेश 4,816
दिल्ली 2,155
-
समय पर नियमित रैक उपलब्ध न हो पाने के कारण आज विलंब से चली जबलपुर रीवा जबलपुर शटल, जमकर परेशान हुए यात्री -
दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, आज से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ -
रीठी अध्ययन केन्द्र में गांधी जयंती का हुआ आयोजन,सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धजनों का किया गया सम्मान -
समाजसेवी सुनील तलुज़ा ने माधव नगर के तालाब की सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की मांग -
सेवा सेतु शिविर में वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,नगर के विभिन्न 6 स्थानों पर आयोजित शिविरों में महापौर जिला अध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने सहभागिता कर, किया हितलाभ का वितरण -
नगर निगम एवं जोन कार्यालयों में आयोजित सेवा सेतु शिविरों में नागरिकों को मिला शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ,‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के तहत 6 स्थानों पर आयोजित हुए मेगा शिविर, मौके पर हो रही आवेदन, पंजीयन एवं आवश्यक कार्यवाही -
स्वामित्व योजना के काम से विरत पटवारियों पर कार्रवाई के विरोध में संघ मुखर 24 घंटे बाद भी निलंबन और वेतन वृद्धि रोकने के आदेश वापस नहीं, आज से ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार का ऐलान -
दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने पर भारी जनाक्रोश: हिंदू संगठनों ने बंद कराया बाजार; कसाई मंडी में 10 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर -
रविवार को नगर के 6 स्थलों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण,केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ -
तेजस्विनी युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के तत्वाधान में हुआ विशाल आयोजन -
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: त्योहारी सीजन में चलेगी LTT-सांतरागाछी वीकली ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेन; जानें पूरा टाइम-टेबल और स्टॉपेज -
FSSAI की नेस्ले पर बड़ी कार्रवाई: ‘लो फैट डेयरी व्हाइटनर’ का सैंपल फेल; असुरक्षित व निम्न गुणवत्ता घोषित -
भोपाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 से पहले MP होगा नशा मुक्त; 255 करोड़ के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की सौगात -
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत‘ गांधी जयंती के सुअवसर पर सायना स्कूल में चौदहवां मैराथन रन फॅार ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का संदेश लेकर दौडे़ बच्चे एवं युवा -
MP AYUSH Admissions 2026: मध्यप्रदेश के सभी 7 शासकीय आयुर्वेद कॉलेजों को मिली NCISM की मान्यता; काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू -
अग्रसेन जयंती के द्वितीय दिवस महालक्ष्मी पूजन, महिलाओ ने क़ी सभी के सुख-समृद्धि की कामना -
अनूपपुर: युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर मां, नाना-नानी और 5 साल की बच्ची समेत 4 की हत्या; कई गंभीर घायल -
एशियन गेम्स 2026: अमन सहरावत ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में रचा इतिहास, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड; बेहद रोमांचक फाइनल में नॉर्थ कोरिया के पहलवान को दी मात -
ब्रेकिंग -कुठला थाना परिसर में आत्मदाह करने वाले दलपत की मौत मामले में आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम पत्नी से पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग -
ठगी की आरोपी सपना ठाकुर पर एक और शिकंजा: खुद को नारकोटिक्स की TI बताकर 4.50 लाख ठगे; बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी
