Site icon Yashbharat.com

सुदामा थाली के भोजन रूम ही टूटी सीलिंग

किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
जबलपुर,यभाप्र। विक्टोरिया अस्पताल यूं तो आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहता है। ये सुर्खियां यहां व्याप्ता अंधेरगर्दी, अव्यवस्थाओं से संबंधित रहती हैं। पर अब एक नया मामला सामने आया है जो कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। बच्चा वार्ड के पीछे बने सुदामा थाली का कक्ष यूं तो बड़ा साफ सुथरा रहता है। यहां मरीज के परिजनों को नाम मात्र की टोकन मनी में सुबह भरपेट भोजन मिल जाता है। पर किचिन रूम जहां लोगों को खाना परोसा जाता है वहां एक ओर की सीलिंग टूटकर गिर गई है। यह काफी समय से यहां की व्यवस्था को मुह चिढा़ रही है। इसी टूटी सीलिंग के नीचे बैठ कर भोजन करते हैं अब किसी दिन इसी बीच यह बांकी बची सीलिंग गिरी तो बड़ा हादसा हो सकता है। कलेक्टर ने अपने दौरे के समय इसे दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उल्लेखनीय है कि संघवी सेवा समिति के द्वारा पिछले कई वर्षों से यहां भरती मरीजों के परिजनों को मात्र पांच रुपए प्रतिथाली के हिसाब से घर जैसा भोजन सुदामा थाली के नाम से दिया जाता है जहां रोज 125 से 200 के करीब लोग भोजन करते हैं।

Exit mobile version