सुकमा हमला: शहीद जवानों के परिजनों को शिवराज सरकार देगी एक करोड रुपए और घर

images 76

नेशनल डेस्क: सुकमा में नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ के नौ जवान शहीद हो गए। हमले में मारे गए जवानों में दो मध्यप्रदेश के भी है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी देने का ऐलान ​किया है। साथ ही सरकार द्वारा परिजनों को घर भी दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सुकमा में नक्सली हमला हुआ। नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइन वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को एयर लिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। मंगलवार सुबह यह सभी जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। इस दौरान उनका वाहन नक्सलियों के बिछाए लैंड माइन की चपेट में आ गया और उसमें विस्फोट हो गया।

इसे भी पढ़ें-  राष्ट्रीय एकता दिवस पर कटनी में निकली 5 किलोमीटर की ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, पांच वर्गों में विजेताओं को किया सम्मानित

Leave a Reply